फिल्म 'मलंग' से आदित्य रॉय कपूर का इंटेंस लुक हुआ रिलीज

1/3/2020 12:04:04 PM

नई दिल्ली। फिल्म 'मलंग' अपने पहले लुक रिलीज के बाद से ही देश भर में खूब सुर्खियां बटोर रही है जिसमें आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की मुख्य जोड़ी नजर आई थी।

 

मलंग के लिए आदित्य रॉय कपूर का पहला लुक हुआ रिलीज
अब निर्माताओं ने 'मलंग' से आदित्य रॉय कपूर का पहला लुक शेयर किया है जिसमें वह एक किलर लुक के साथ अनदेखे अवतार में नजर आ रहे है। फिल्म के इस नए पोस्टर में आदित्य ने अपने 'एंग्री यंग मैन' (Angry Young Man) लुक को सरासर परफेक्शन के साथ पेश किया है।

आदित्य रॉय कपूर और निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर पहला लुक साझा किया है जो उत्कृष्टता से परे है। वही, आदित्य ने शेयर करते हुए लिखा,'Love is pure, so is hate. #MalangFirstLook Trailer unveils on 6th Jan'.

फिल्म में आदित्य और दिशा करेंगे अंडरवॉटर किसिंग सीन
हाल ही में खबर आई थी कि बी-टाउन की नई हॉट जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी फिल्म 'मलंग' में एक अंडरवॉटर किसिंग सीक्वेंस परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।

 

मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। टी-सीरीज के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित, यह फिल्म 7 फरवरी 2020 में रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News