आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म Gumraah का टीजर रिलीज, फैंस हुए एक्साइटिड
3/9/2023 11:30:02 AM

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर जल्द ही फिल्म 'गुमराह' में नजर आने वाले हैं। होली के मौके पर एक्टर ने फैंस को खास तोहफा देते हुए फिल्म का टीजर रीलिज कर दिया है। टीजर सामने आते ही, सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है।
'गुमराह' का टीजर हुआ रिलीज
'गुमराह' के टीजर को आदित्य रॉय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा - "अंत में, केवल वही धोखा मायने रखता है जिस पर आप विश्वास करते हैं।" टीजर देखने में काफी धमाकेदार लग रहा है। जिसमें आदित्य रॉय कपूर फोन पर किसी से बदला लेने का वादा करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे ही पल आदित्य दूसरा रूप देखने को मिलता है, जिसमें वो किसी केस में उलझे नजर आते हैं। वहीं, टीजर में मृणाल ठाकुर की झलक भी देखने को मिली है। वह इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।
अप्रैल में रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि, वर्धन केटकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। गुमराह तेलुगू फिल्म थडम का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

Recommended News

Tourism Development: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- मथुरा में जल्द होगा 18 परियोजनाओं का लोकार्पण

घर में सुख- समृद्धि लाता है सफेद ''आक का पौधा''! मिलेगी ढेर सारी बरकत, होगी धन की बरसात

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो घर में होने लगेगा सब अशुभ