Dance Deewane Juniors 1: आदित्य पाटिल के सिर सजा जीत का ताज,कोरियोग्राफर प्रतीक ने विनर को कंधे पर बिठा मनाया जश्न

7/18/2022 7:57:23 AM

मुंबई: रविवार (17 जुलाई) को डांस दीवाने जूनियर्स  के पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले था। 8 साल के आदित्य पाटिल ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया। मशहूर कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर ने उन्हें इस पूरे सीजन डांस की ट्रेनिंग दी है।

उन्हीं से साथ आदिल ने शो की ट्रॉफी जीती। डांस दीवाने जूनियर के ग्रैंड फिनाले में आदित्य पाटिल को तुषार शेट्टी के ऑल स्टार्स ग्रुप ने कड़ी टक्कर दी थी लेकिन ऑडियंस की हाईएस्ट वोटिंग मिलने की वजह से आदित्य पाटिल के सिर जीत का ताज सजा।

मुंबई में रहने वाले आदित्य पाटिल का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था हालांकि उन्होंने अपनी जीतोड़ मेहनत से सफलता का स्वाद चख लिया। ट्राॅफी से साथ आदित्य पाटिल को 20 लाख रुपए इनाम में मिले। 

दादा को दिया जीता श्रेय

आदित्य पाटिल को सपोर्ट करने के लिए फिनाले में उनके पिता और दादा पहुंचे थे। आदित्य पाटिल अपने दादा जी को उनकी जीत का श्रेय देते हैं। आदित्य का परिवार शुरुआती दिनों में गुजरात में रहा करता था।सूरत में आदित्य को डांस के लिए अच्छी ट्रेनिंग मिले, खुराक मिले इसलिए उनके दादाजी केले बेचा करते थे। डांस दीवाने जूनियर के मंच पर आए हुए आदित्य के दादाजी का कहना था कि वह जरुरत पड़े तो ऐसे ही केले बेचा करेंगे लेकिन अपने आदित्य की डांसिंग ट्रेनिंग में बिल्कुल भी कमी नहीं आने देंगे। हाल ही में डांस के लिए आदित्य का परिवार मुंबई में शिफ्ट हुआ है।

टाइगर श्राॅफ के फैन हैं आदित्य

आदित्य बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को फॉलो करते हैं और उनके बहुत बड़े फैन हैं। यहां तक कि आदित्य ने टाइगर को देखकर 8 पैक ऐब्स भी बनाए हैं। 

जीत से आदित्य के कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा- मेरे लिए उनकी ताकत को चित्रित करने के लिए नए-नए तरीकों के बारे में सोचना मुश्किल था। आदित्य बहुत मेहनती हैं और उनके हाव-भाव कुछ ऐसे हैं जो उनकी उम्र का हर बच्चा नहीं दे सकता। वह एक अच्छा कंटेम्पररी डांस है, लेकिन उन्होंने अन्य डांस फॉर्म को भी पूर्णता के साथ प्रदर्शित किया। मैं जीतने का हकदार हूं।
 

Content Writer

Smita Sharma