बेहद क्यूट है भारती सिंह का बेटा 'गोला', आदित्य नारायण बोले-'वो बहुत प्यारा है, बस अभी आइब्रो नहीं आए'

4/28/2022 12:04:42 PM

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह इन दिनों मदरहुड इंजॉय कर रही हैं। भारती सिंह ने 3 अप्रैल को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। भारती और हर्ष लिंबाचिया अपने लाडले को प्यार से गोला बुलाते हैं। डिलीवरी के बाद से ही  भारती सोशल मीडिया पर बेटे की कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक न तो बेटे का चेहरा दिखाया है और न ही बताया है कि वह कैसा दिखता है।

वहीं अब कपल के खास दोस्त और सिंगर ने बताया कि भारती और हर्ष का बेटा कैसा दिखता है। आदित्य नारायण हाल ही में पत्नी श्वेता अग्रवाल संग  भारती और हर्ष के बेटे से मिलने पहुंचे थे।

इस मुलाकात के बारे में बात करते हुए आदित्य नारायण ने कहा- 'मेरी बेटी और भारती के बेटे में सिर्फ 40 दिन का अंतर है। वह जब भी भारती और हर्ष से मिलते हैं तो बच्चों के बारे में ही बात करते हैं। गौरतलब है कि आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल ने 24 फरवरी को एक बेटी के पेरेंट्स बने। '

आदित्य नारायण ने कहा- 'मैं बहुत खुश हूं कि भारती और हर्ष पैरेंट्स बन गए हैं। भारती मेरी बहन और हर्ष मेरे भाई जैसे हैं। हालांकि उनकी शादी हमसे पहले हुई थी, लेकिन हमारे बच्चों में सिर्फ 40 दिन का फर्क है। सब किस्मत की बात है। अगले हफ्ते मैं उनके बगल वाली बिल्डिंग में शिफ्ट हो रहा हूं। अब हम पड़ोसी बन जाएंगे।'

आदित्य नारायण ने भारती सिंह और हर्ष के बेटे के बारे में कहा- 'किस्मत हमेशा से चाहती थी कि हम मिलें और साथ रहें। हमारा मिलना लिखा हुआ था। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। अब तो हम लोग मिलते ही रहेंगे। हम लोग साथ काम करते हैं। भारती अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाती हैं। हम उसकी तस्वीरें और वीडियो देखते रहते हैं। वह बहुत क्यूट है। अभी तक उसके आईब्रो नहीं आए हैं। वह सच में बहुत प्यारा है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती सिंह ने हाल ही बेटे की प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह अपने लाडले को सीने से लगाए नजर आ रही थीं। कॉमेडियन के चेहरे पर सुकून नजर आ रहा है। हालांकि भारती ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया। तस्वीर शेयर करते हुए भारती ने लिखा- लाइफ लाइन।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

बता दें भारती ने बेटे के जन्म के 12 दिन बाद ही काम पर वापसी कर ली है। हर कोई भारती के इस कदम की तारीफ कर रहा है। कई लोगों ने इसके लिए भारती को खरी-खोटी भी सुनाई है और कहा कि बच्चे से ज्यादा पैसा जरूरी है। भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ गेम शो खतरा खतरा खतरा  में नजर आ रही हैं। 

Content Writer

Smita Sharma