कोरोना पॉजिटिव होने पर बढ़ गया था आदित्य नारायण का वजन, 2 महीने में किया कम, ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस

6/15/2021 5:43:14 PM

मुंबई. शो 'इंडियन आइडल 12' होस्ट आदित्य नारायण दो महीने पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके कारण आदित्य की हालात काफी खराब हो गई थी और उनका वजन भी काफी बढ़ गया था। आदित्य की तोंद भी निकल आई थी। अब आदित्य बिल्कुल फिट हो चके हैं। 


आदित्य ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन दिखाने के लिए दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में आदित्य की तोंद निकली दिख रही है, वह अप्रैल की है, जब आदित्य कोरोना संक्रमित थे और होम क्वारंटाइन में थे।  पहली तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा- अगर आप मुझे प्यार नहीं कर पाए मेरे 15 अप्रैल 2021 वाले दिन, जिस दिन मैं कोरोना निगेटिव आया था।

वहीं दूसरी तस्वीर कोरोना से ठीक होने और वेट लॉस के बाद की है। दूसरी तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा- तो आप मुझे मेरे 15 जून 2021 पर भी डिजर्व नहीं करते हैं। वेट लॉस के बाद आदित्य काफी हॉट लग रहे हैं। आदित्य के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर सभी हैरान रह गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।


बता दें शो 'इंडियन आइडल 12' की शूटिंग इन दिनों दमन में चल रही है। शो के जज, होस्त और म्यूजीशियन्स भी वहीं पर हैं। कोरोना को लेकर सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur