एयरपोर्ट पर गाली गलौज से लेकर लड़की के थप्पड़ तक, कुछ एेसा रहा है आदित्य नारायण का सफर

8/6/2018 2:15:04 PM

मुंबई: सिंगर और एक्टर आदित्य नारायण आज अपना 31वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे है। आदित्य के पिता मशहूर सिंगर उदित नारायण हैं। उनकी मां का नाम दीपा नारायण है। आदित्य उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ काम किया है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने कई फिल्में की हैं।

 


आदित्य के पिता उदित ने संगीत की दुनिया में कई ऊंचाईयां छुईं लेकिन आदित्य उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए, बल्कि वो तो अक्सर विवादों के चलते ही चर्चा में आए हैं। अक्टूबर 2017 में आदित्य नारायण को रायपुर एयरपोर्ट पर एक एयरलाइन के स्टाफ पर चिल्लाते हुए देखा गया था। दरअसल, आदित्य को चेक-इन के दौरान बताया गया कि उनके पास तय सीमा से 40 किलो ज्यादा लगेज है।

 

 

विवाद इतना बढ़ गया कि आदित्य ने कर्मचारियों को देख लेने तक की धमकी दे डाली। एयरलाइन प्रबंधन के मुताबिक, आदित्य को अतिरिक्त लगेज के लिए करीब 13 हजार रुपए देने थे लेकिन वो 10 हजार रुपए देने पर अड़े थे।  

 

साल 2011 में आदित्य को एक लड़की ने थप्पड़ जड़ दिए थे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य अपने एक दोस्त के साथ पब में थे। नशे की हालत में आदित्य ने लड़की से बदतमीजी शुरू कर दी।

 

 

यही नहीं आदित्य उस लड़की पर गिर भी गए थे, तभी लड़की ने आदित्य को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। इस पूरी घटना के वक्त आदित्य के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी साथ थीं। आदित्य से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने माना था कि वो पब में गए थे, हालांकि उन्होंने किसी लड़की के थप्पड़ मारने की बात से इनकार कर दिया था।

 

Konika