कश्मीर की वादियों में हनीमून एंजॉय कर रहे हैं आदित्य और श्वेता, शेयर की पहली तस्वीर

12/17/2020 1:34:05 PM

मुंबई. सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण और एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल अपनी न्यू मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। कपल अपना हनीमून मनाने के लिए कश्मीर गया है। कड़के की ठंड में दोनों कश्मीर की खूबसूरत वादियों का मजा ले रहे हैं। जिसकी तस्वीर आदित्य ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो खूब पंसद की जा रही है।


आदित्य ने कश्मीर के बाजार से बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आदित्य जैकेट और सन ग्लासेस में नजर आ रहे हैं और श्वेता पिंक कलर के स्वेटर और रेड कलर की हैट में बेहद सुंदर दिखाई दे रही है। दोनों एक साथ काफी जच रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा- 'हनीमून शुरू! धरती पर स्वर्ग के दर्शन... कश्मीर में पहली बार' फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 


बता दें आदित्य और श्वेता 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। दोनों ने अपनी शादी में काफी मस्ती की थी।

Parminder Kaur