बी-टाउन इंडस्ट्री पर कोरोना की मार,अब आदित्य नारायण और पत्नी श्वेता हुए कोविड 19 के शिकार

4/3/2021 4:57:18 PM

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। बी-टाउन से एक के बाद एक कई सेलेब्स इस डेडली वायरस की चपेट में आ रहे हैं। अब  सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।इस बात की जानकारी खुद आदित्य ने दी है। आदित्य ने सोशल मीडिया पर श्वेता के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'हैल्लो सबको, बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरी और मेरी पत्नी श्वेता अग्रवाल की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

 हम दोनों क्वारंटाइन पर हैं। प्लीज अपना ध्यान रखिए और सुरक्षित रहें और हमें अपनी दुआओं में याद रखना।' आदित्य की रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव आने के बाद से ही सिंगिग रियालिटी शो इंडियन आइडल की शूटिंग रोक दी गई है। जल्द ही टीम के सभी मेंबर्स का कोविड टेस्ट होगा तब तक शो के सभी जज और बाकी टीम क्वारंटाइन में हैं।

 

 

बता दें कि 1 अप्रैल को शो के जज विशाल ददलानी ने कोविड वैक्सीन लगाई थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में अपडेट दिया था। विशाल ने शुक्रवार को ट्वीट किया, कल मैंने कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। लीलावती अस्पताल में काफी जबरदस्त अरेजमेंट किए हैं। अभी तक इसका कोई एफेक्ट नहीं हुआ है। बस कंधे में दर्द है। 

 

टीवी इंडस्ट्री में अब तक मोलक्की सीरियल के स्टार अमर उपाध्याय, प्रियल महाजन भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा,इश्क़ में  फेम अंकित सिवाच, बालिका वधु फेम तोरल रासपुत्रा, रुपाली गांगुली, कांची सिंह समेत कई स्टार्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

Content Writer

Smita Sharma