3 महीने की हुई ''नारायण'' फैमिली की जान: प्रिंसेस को बाहों में थाम प्यार से निहारते दिखे आदित्य,त्विषा की तस्वीर शेयर कर बोले- ''Mini Me''

5/24/2022 8:23:09 AM

मुंबई: सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण इस समय फादरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। आदित्य नारायण के घर इसी साल 24 फरवरी को बच्चे की किलकारी गूंजी। पत्नी श्वेता अग्रवाल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटे के जन्म की जानकारी कपल ने लगभग 7 दिन बाद यानि 4 मार्च को दी थी। कपल ने अपनी लाडली का नाम त्विषा नारायण झा रखा है। बेटी के जन्म के बाद से कपल काफी खुश है।

PunjabKesari

वहीं अब कपल की लाडो रानी 3 महीने की हो गई है। ऐसे में आदित्य ने अपनी नन्हीं परी को फैंस के रूबरू करवाया। उन्होंने 23 मई त्विषा की दो तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में त्विषा अकेले नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

व्हाइट अटायर में त्विषा बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने सिर पर हेयरबैंड लगा रखा है। मुट्ठी बंद किए टोकरी में लेटी त्विषा बेहद प्यार से कैमरे को निहार रही है। आदित्य नारायण ने बेटी की तस्वीर पोस्ट करके लिखा- 'कल 3 महीने की हो जाएगी। ये है हमारी खूबसूरत ऐंजल त्विषा।' आदित्य ने अपनी बेटी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है। इस पर पहली तस्वीर पोस्ट की है। 

PunjabKesari

वहीं दूसरी तस्वीर में आदित्य बेटी संग नजर आ रहे हैं। शेयर की तस्वीर में आदित्य अपनी प्रिंसेस को बाहों में थामें बेहद प्यार से निहार रहे हैं। इस तस्वीर के साथ आदित्य ने लिखा-छोटा मैं (Mini Me)। फैंस आदित्य नारायण की गुड़िया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बेटी के नाम का मतलब 

आदित्य इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान अपनी बेटी के नाम का मतलब बता चुके हैं। उन्होंने बताया था कि यह नाम बहुत खास है। आदित्य ने त्विषा का मतलब बताया था, सूरज की चमकती हुई किरणें। साथ ही यह भी बताया था कि उनके पिता का नाम उदित यानी उगता सूरज है तो बेटी का नाम उनसे कनेक्टेड है। 


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News