पिता यश का बंगला छोड़ अपने खुद के आशियाने में शिफ्ट हुए आदित्य-रानी

7/13/2019 4:42:28 PM

मुंबई: बाॅलीवुड निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा मीडिया से दूर रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी शादी के बाद पब्ल‍िक में कम ही नजर आती हैं। लेकिन इस बार ये कपल  अपने नए घर को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में कपल ने अपने पैतृक आवास यानी पिता यश चोपड़ा के बंगले को छोड़कर पड़ोस में ही अपना आलीशान घर खरीदा है।

दरअसल, आदित्य और रानी पहले जुहू स्थ‍ित बंगले में रहते थे। यह बंगला यश चोपड़ा का है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अब आदित्य और रानी अपने नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं। कुछ दिन पहले दोनों ने अपने नए घर में गृह प्रवेश भी ऑर्गेनाइज किया था।

उनके नए घर का लोकेशन यश चोपड़ा के बंगले के नजदीक है, जिससे रानी और आदित्य जब चाहे अपने पुराने घर के अंदर जा सकते हैं। बता दें कि आदित्य चोपड़ा और उनके छोटे भाई उदय चोपड़ा ने पुराने बंगले में अपना पूरा बचपन बिताया है। 

 

ये है नए घर में शिफ्ट होने की वजह

आदित्य और रानी के नए घर में शिफ्ट होने की वजह यह भी बताई जा रही है कि शादी के बाद आदित्य खुद का घर सेट करना और अपनी शर्तों पर खुद के घर में जीवन बिताना चाहते थे। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2014 में रानी और आदित्य ने इटली में सीक्रेट मैरिज की थी। इस फंक्शन में उनके परिवार और दोस्तों के अलावा और कोई नहीं था। 2015 में रानी ने बेटी आदिरा को जन्म दिया।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते साल रानी की फिल्म हिचकी रिलीज हुई थी। इसके अलावा रानी जल्द ही यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म मर्दानी 2 में दिखेंगी। 

Smita Sharma