एक बार फिर चर्चा में आएं Aditya-Ananya, डेटिंग रूमर्स के बीच स्पेन में अटेंड किया कॉन्सर्ट

7/12/2023 1:33:35 PM

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर्स आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है, जिसके चलते लोगों का कहना है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। फैंस को इनकी जोड़ी भी काफी पसंद हैं। इन सब के बीच एक बार फिर कपल ने कुछ ऐसा कर दिया है कि दोनो का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है।

हाल ही में दोनों ने स्पेन में एक कॉन्सर्ट अटेंड किया। दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंसर्ट की फोटोज शेयर की। इन फोटोज को देख फैंस को यकीन हो गया है कि दोनों एक साथ स्पेन गए हैं और दोनों रिलेशनशिप में भी हैं।

एक्टर्स की इंस्टाग्राम स्टोरी देख कर पता लगाया जा सकता है कि दोनों ने कॉन्सर्ट को खूब इंजॉय किया। दोनो के प्यार की चर्चा कॉफी विद करण के शो से हुई थी, जब पिछले साल दोनों ने शो में एक साथ एंट्री की थी। बातचीत के दौरान करण जौहर ने हिंट दिया था कि आदित्य और अनन्या साथ हैं, हालांकी इस पर एक्टर्स ने कोई जवाब नहीं दिया था।

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi