Aditi Rao Hydari ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड को किया बर्थडे विश, वीडियो में सिद्धार्थ का हाथ थामें मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस
4/18/2023 11:40:28 AM
मुंबई। बॉलीवुड और साउथ एक्टर सिद्धार्थ आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहें हैं। इस मौके पर एक्टर को ढेर सारी मुबारकबाद मिल रही हैं। इसी बीच उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।
अदिति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे दोनो एक दूसरे के हाथ पकड़ सड़क पर झूमते नजर आ रहें हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे मैनिकॉर्न..! फिल्में, प्यार, संगीत, हमेशा सबसे मजबूत दिल होना, जादू करना, हंसी के ट्रक लोड करना और कभी बड़ा न होना। हैप्पीएस्ट सिद्दू डे।
इससे पहले इस कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी रील शेयर की थी, जिसमें दोनों ट्रेडिंग गाने Tum Tum पर डांस करते नजर आए थे। अदिति और सिद्धार्थ ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन दोनों की फोटोज और वीडियो उनके रिलेशनशिप को खूब बयां करती हैं। दोनों साल 2021 में आई फिल्म ‘महा समुद्रम’ में एक साथ नजर आएं थे। इस रोमांटिक फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री बेहद कमाल की थी।
कहा जाता है कि इस फिल्म के सेट से ही दोनों की लव स्टोरी स्टार्ट हुई थी। कुछ समय पहले एक लॉन्च के दौरान अदिति राव हैदरी से सिद्धार्थ के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया था।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।