नाक में बड़ी सारी नथ..गले में नेकलेस..हाथों में कंगन..दुल्हन की तरह सज-धजकर रैंप पर उतरीं अदिति राव हैदरी, देखें तस्वीरें

7/28/2022 12:32:43 PM

 बॉलीवुड तड़का टीम.  देश में India Couture Week की शुरुआत हो चुकी है, जहां बॉलीवुड हसीनाएं अपने लुक से रैंप पर हुस्न का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी बीते बुधवार रैंप पर खूब जलवे बिखेरे। दुल्हन के लुक में रैंप पर उतरी अदिति की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि India Couture Week के लिए अदिति दुल्हन की तरह सजीं। येलो हैवी लहंगे को एक्ट्रेस ने ग्रीन दुपट्टे के साथ स्टाइल किया।

 

गले में ड्रेस से मैचिंग नेकलेस, कानों में इयररिंग्स, नाक में बड़ी सारी नथ और हाथों में मैचिंग कंगन उनके लुक को चार-चांद लगाते नजर आए।

 

 

ओवरऑल लुक में अदिति की खूबसूरती देखते ही बन रही है। रैंप पर कातिलाना अंदाज में वॉक करती हुई एक्ट्रेस फैंस का खूब दिल धड़का रही हैं।

 

अन्य तस्वीरों में वह अंजू मोदी के साथ भी वॉक करती नजर आ रही हैं। फैंस को अदिति का ये लुक खूब पसंद आ रहा है।
 

वर्कफ्रंट पर, अदिति राव हैदरी को आखिरी बार तमिल फिल्म 'हे सिनामिका' में देखा गया था। इन दिनों वह नेटफ्लिक्स शो के लिए फिल्म कर रही है, जिसका टाइटल कथित तौर पर हीरामंडी है। 

Content Writer

suman prajapati