लेटेस्ट तस्वीरों में मुरझाई दिखीं अदिति राव हैदरी, No Makeup लुक में आई नजर

7/15/2019 5:35:12 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में अदिति को जुहू के एक कैफे के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान आदिति ने ग्रे कलर की टी-शर्ट के साथ ग्रे स्किनटाइट जैगिंग पहनी हुई थी। 32 की अदिति बिना मेकअप के तस्वीरों में काफी मुरझाई लग रही है।

 

 

इस आउटफिट के साथ अदिति ने ब्लैक कलर का बैग कैरी किया हुआ है। हमेशा मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज देने वाली आदिति लेटेस्ट तस्वीरों में काफी खोई हुई लग रही है। 

 


बता दें कि अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके लुक को लोग काफी पसंद करते हैं। अदिति का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी हॉट तस्वीरों से भरा पड़ा है।

 

 

काम की बात करें तो अदिति आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'पद्मावत' में मेहरुन्निसा के किरदार में नजर आई थी। खबरों की मानें तो अदिति जल्द ही किसी तेलगू मूवी में दिखेंगी।

 

Konika