इंडिया फैशन वीक में रैंप पर छाईं अदिति, डीप नेक टॉप में दिखीं गाॅर्जियस

10/13/2019 10:00:01 AM

मुंबई: शनिवार रात दिल्ली में इंडिया फैशन वीक का आयोजन हुआ। इस फैशन शो में कई स्टार्स ने अपने ग्लैमर का तड़का लगाया। एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी इस फैशन शो का हिस्सा बनी। अदिति फैशन कल्कि ब्रांड की शो स्टोपर बनी।

इस दौरान अदिति ग्रीन लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं। डीप नेक चोली वाले इस लहंगे में अदिति किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।

इसके साथ उन्होंने ग्रीन नेकलेस कैरी किया, जो उनके लुक के साथ परफेक्ट लग रहा था। न्यूड लिपस्टिक के साथ सबटल मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।

उनके बालों को स्लीक लुक में पीछे की तरफ करके खुला रखा गया था। अदिति की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

बता दें कि अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके लुक को लोग काफी पसंद करते हैं। अदिति का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी हॉट तस्वीरों से भरा पड़ा है।

फिल्मों की बात करें तो अदिति आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'पद्मावत' में मेहरुन्निसा का किरदार निभाया था।खबरों की मानें तो अदिति जल्द ही किसी तेलगू मूवी में दिखेंगी।

 


 

Smita Sharma