अदिति राव हैदरी ने खरीदी चमचमाती ऑडी Q7, कार की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

5/5/2022 9:59:50 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है। हाल ही में एक्ट्रेस ने नई चमचमाती नीले रंग की ऑडी Q7 एसयूवी खरीदी है। गाड़ी की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा है। इस कार को खरीदने के बाद एक्ट्रेस ने इसकी पूजा भी की। शोरूम के कर्मचारियों ने अदिति की कार के साथ कई तस्वीरें शेयर कर उन्हें इस अचीवमेंट के लिए बधाई दी है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


अदिति राव हैदरी की तस्वीरें ऑडी मुंबई वेस्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कार खरीदने के बाद बेहद खुश हैं। वह इस पर तिलक लगाकर पूजा करती नजर आ रही हैं। शोरुम कर्मचारियों ने एक्ट्रेस को कार की चाबी थमाते हुए उन्हें स्वीट्स भेंट की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Audi Mumbai West (@audi_mumbaiwest)

काम की बात करें तो अदिति राव हैदरी हाल ही में तमिल फिल्म सिनामिका में देखा गया था। इसमें एक्ट्रेस के अलावा दुलकेर सलमान और काजल अग्रवाल की भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। अब वह जल्द ही वेब सीरीज जुबली में नजर आने वाली हैं।

Content Writer

suman prajapati