बिजनेसमैन संग शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस अदिति प्रभुदेवा, इंडस्ट्री के दोस्तों को दी ग्रैंड रिसेप्शन, तस्वीरें वायरल

11/30/2022 9:58:44 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। मनोरंजन जगत में भी बैंड बाजा बारात और शहनाइयों की खूब धुन सुनाई दे रही हैं। एक के बाद एक स्टार अपने लाइफ पार्टनर संग शादी के बंधन में बंध रहा है। वहीं हाल ही में कन्नड़ एक्ट्रेस अदिति प्रभुदेवा ने भी अपने बिजनेसमैन पार्टनर यश पाटला का हमेशा-हमेशा के लिए हाथ थाम लिया है। 28 नवंबर को कपल की शादी धूमधाम से हुई, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ADITI PRABHUDEVA (@aditiprabhudeva)

शादी की तस्वीरें एक्ट्रेस अदिति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और  इन्हें शेयर कर कैप्शन में लिखा- मुझे तुमसे प्यार है. आपके आशीर्वाद की जरूरत है। इन तस्वीरों में अदिति दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी में एक्ट्रेस व्हाइट और रेड कलर की साड़ी पहने नजर आईं। सोल्ह श्रृंगार किए और सोने के गहनों से लदी एक्ट्रेस की ब्यूटी देखते ही बन रही है। वहीं उनके बिजनेसमैन पति ऑफ व्हाइट शेरवानी के साथ रेड साफ लिए और व्हाइट पगड़ी पहने परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं। कपल की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ADITI PRABHUDEVA (@aditiprabhudeva)

बता दें, कपल की शादी में यश, उनकी पत्नी राधिका पंडित, मेघना राज सरजा, रचना इंदर, अभिषेक अंबरीश और कई अन्य कन्नड़ हस्तियां भी शामिल हुईं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Newborn/Maternity/Wedding (@happeningpixels)

शादी के बाद कपल ने इंडस्ट्री के दोस्तों को ग्रैंड रिसेप्शन भी दी। अदिति और यश के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में नवविवाहित जोड़े को यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।  

 

वहीं, अदिति प्रभुदेवा के काम की बात करें तो एक्ट्रेस ने 2016 के कन्नड़ साबुन गुंड्यान हेंदी के माध्यम से टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की, और 2017 की कन्नड़ फिल्म धीर्यम के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की। वह सिन्गा, ओम्बट्टाने डिक्कू, ओल्ड मोंक और थोटापुरी जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। अब वह जल्द ही निर्देशक करवा नवनीत की चू मंतर में कन्नड़ एक्टर शरण के साथ दिखाई देंगी। 

Content Writer

suman prajapati