तिरुपति बालाजी मंदिर में होगा Adipurush का प्री-रिलीज, इवेंट से पहले प्रभास ने किए दर्शन

6/6/2023 1:45:16 PM

मुंबई। साउथ के सुपर स्टार प्रभास औऱ कृती सेनन की अपकनिंग फिल्म के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म के दो गाने और ट्रेलर लॉन्च हो चुके है, जिसे देखने के बाद अब फैंस फिल्म में राघव और जानकी की प्रेम कहानी को देखने के लिए बेताब हैं।

ओम राउत के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 16 जून 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसमें प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, देवदत्त नागे और सनी सिंह ने अहम किरदार निभाया है। इस फिल्म की रिलीज से पहले पूरी टीम जोरशोर से प्रमोशन में जुट गई है। इसी के तहत मंगलवार शाम को पांच बजे तिरुपति बालाजी मंदिर में एक प्री-रिलीज इवेंट होगा। कहा जा रहा है कि इसमें फिल्म का ट्रेलर दिखाया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकेगा। इन सबसे पहले आज तड़के प्रभास ने तिरुपति बालाजी मंदिर जाकर दर्शन किए। उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

'आदिपुरुष' महाकाव्य रामायण का मॉर्डन एडेप्टेशन है। फिल्म में प्रभास राघव के रूप में हैं, जबकि कृति सेनन जानकी की भूमिका में हैं। 'आदिपुरुष' में ओम ने पहली बार प्रभास के साथ हाथ मिलाया है। लगभग 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में डब किया गया है। 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi