आदिल खान ने निकाह से किया इनकार! फूट-फूटकर रोईं राखी सावंत, बोली- ''समझ नहीं आता वह क्यों मुकर गए''

1/13/2023 1:53:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दो दिन राखी ने मीडिया के बीच खुलासा किया कि उन्होने आदिल खान दुर्रानी संग 7 महीने पहले निकाह और कोर्ट मैरिज कर ली है। आदिल संग निकाह के बाद राखी ने अपना नाम बदलकर फातिमा रखा। वहीं, जब आदिल से निकाह की बात पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

 

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इंटरव्यू शेयर किया है। इसमें आदिल कहते दिख रहे हैं कि वह दर्शकों को 10-12 दिन बाद बताएंगे कि उन्होंने राखी के साथ शादी की है या नहीं। उन्हें सिर्फ 10-12 दिन का टाइम चाहिए। जहां 7 महीने का इंतजार किया है, 10-12 दिन का भी इंतजार जनता कर ही सकती है। आदिल ने राखी संग निकाह से जुड़ी किसी भी चीज को न कबूल किया और न ही इनकार किया है। उन्होंने सिर्फ 10-12 दिन का समय मांगा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Telly Talk (@tellytalkindia)

वहीं, शादी को लेकर आदिल के रिएक्शन पर राखी सावंत ने एक मीडिया संस्थान से कहा आदिल शादी की बात सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे इसलिए, उन्हें यह बात छिपानी पड़ी। 


राखी ने कहा कि आदिल पता नहीं क्यों शादी से इनकार कर रहे हैं? उन्होंने यह दावा भी किया कि उन्होंने बाकायदा निकाह किया है। इसके लिए उन्होंने अपना नाम तक बदल लिया है। इसके बाद भी आदिल सार्वजनिक रूप से शादी की बात नहीं बताना चाहते। राखी ने कहा कि वह काफी डर गई थीं, इसलिए अब जाकर उन्होंने खुद अपने निकाह का सच सभी को बता दिया है। आदिल के निकाह से इनकार करने के बाद राखी का दिल बुरी तरह टूट गया है। इस पर वह काफी फूट-फूटकर रोईं और कहा कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं। वह उन्हें देखें या अपनी जिंदगी को देखें। 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदिल से निकाह के बाद राखी ने अपना नाम फातिमा रखा है। राखी ने इंस्टाग्राम पर आदिल संग कोर्ट मैरिज की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Content Writer

suman prajapati