'काल भैरव रहस्य 2' की एक्ट्रेस ने BF संग रचाई शादी, दुल्हन के लिबास में जच रही है अादिती

12/13/2018 12:05:32 PM

मुंबईः टीवी सीरियल 'काल भैरव रहस्य 2' की एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने बुधवार को अपने बॉयफ्रेंड कबीर चोपड़ा संग शादी रचा ली है। दुल्हन अदिती बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान उन्होंने लाइट गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था, वहीं कबीर ने भी लाइट कलर की शेरवानी में काफी जच रहे है।

 

 

 

अदिति ने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करते हुए हैवी नेकलेस और लॉन्ग ईयरिंग्स पहने हैं। इस समय अदिती ने खुब मस्ती की। दोनों की लव कैमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी। 

 


इन सितारो ने की शिरकत

 

टीवी इंडस्ट्री से कई स्टार्स अादिती की शादी में पहुंचे थे। दृष्टि धामी, अर्जुन बिजलानी, अनीता हसनंदानी, करण पटेल, आमिर अली और गौतम रोडे समेत कई सितारे पहुंचे।

 


वर्क फ्रंट की बात करें तो अदिति इस समय सीरियल 'काल भैरव रहस्य 2' में अर्चना का किरदार निभा रही हैं। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस को शादी के लिए समय निकालने के लिए डबल शिफ्ट में काम करना पड़ा था। मगर आदिती को फेम सीरियल 'कुबूल है' से मिला था। 

 

 

Konika