येलो अटायर में खिली-खिली दिखीं अदा शर्मा, डिफ्रेंट मास्क ने खींचा फैंस का ध्यान

11/18/2020 4:05:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी अदाओं से फैंस को चुटकियों में दीवाना बनाती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर जहां कहीं भी स्पॉट किया जाता है, उनकी खूबसूरत तस्वीरें कैमरे में कैद होती हैं। बीते मंगलवार एक्ट्रेस को बांद्रा की सड़कों पर स्पॉट किया गया, जहां उनका बेहद स्टनिंग लुक देखने को मिला। अब हसीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 


लुक की बात करें तो इस दौरान अदा शर्मा येलो कलर के फ्रॉक सूट में नजर आ रही हैं। येलो कलर एक्ट्रेस पर खूब खिल रहा है। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने मल्टीकलर की सैंडल पेयर की हुईं हैं।


 

एक्ट्रेस का लुक तो फैंस को दीवाना बना ही रहा है, लेकिन जो सबका ध्यान खींच रहा है वो है एक्ट्रेस का मास्क।

 

जी हां, अदा ने अपने चेहरे पर कुत्ते के फेस वाला मास्क लगाया हुआ है। जो उनके लुक को डिफ्रेंट बना रहा है। कम्पलीट लुक में अदा बेहद स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लग रही है। 


 


वर्कफ्रंट पर, अदा शर्मा को आखिरी बार फिल्म 'कमांडो 3' में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया की दुनिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।


 


 

suman prajapati