अवार्ड शो में छाईं ''टीवी की नागिन'', ब्लैक साड़ी में दिखीं खूबसूरत

3/9/2020 12:24:26 PM

मुंबई: रविवार को देशभर में इंटरनेशनल वुमन्स डे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को दुनियाभर की महिलाओं के नाम किया गया है। वहीं बाॅलीवुड में इस दिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया।

बीती रात मुंबई में 'वूमन ऑफ द ईयर' अवार्ड शो रखा गया। जहां कई एक्ट्रेसेस को सम्मानित किया गया। टीवी एक्ट्रेस अदा खान भी इस अवार्ड शो में पहुंची।

इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुईं। अवार्ड शो में अदा खूबसूरत अंदाज में पहुंची। इस दौरान टीवी की नागिन ब्लैक कलर की साड़ी में दिखीं।

सटबल मेकअप, चेरी लिपस्टिक और ओपन स्ट्रेट हेयर एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। अदा ने मीडिया पर नजर पड़ते ही स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो एकता हाल ही में एकता कपूर के  शो 'नागिन 3' में नजर आई थीं। वहीं अब अदा इन दिनों रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रही हैं। 

Smita Sharma