ये एक्ट्रैस 20 मिनट के रोल के बाद रातोंरात बन गई थी सुपरस्टार

6/26/2017 10:34:20 AM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'जय संतोषी मां' 1975 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉलीवुड की इकलौती फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट की 100 गुना कमाई की थी। इस फिल्म ने एक्ट्रैस अनितागुहा को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। खास बात यह है कि फिल्म में उनका रोल महज 15-20 मिनट का ही था। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की रिलीज के बाद लोग अनिता के पैर छूने के लिए कतारें लगाने लगे थे। 

बता दें कि 17 जनवरी 1939 को जन्मी अनिता ने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में कर दी थी। 50 के दशक में अनिता एक ब्यूटी पेजेंट की कंटेस्टेंट बनकर मुंबई आईं और 1955 में फिल्म 'तांगेवाली' से बॉलीवुड डेब्यू कर एक्ट्रैस बन गईं। 
 इसके बाद उन्होंने 'देख कबीरा रोया'  'शारदा' और 'गूंज उठी शहनाई' में काम किया। 'गूंज उठी शहनाई' के लिए अनिता को फिल्मफेयर के बेस्ट सपोर्टिंग रोल अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।