तार-तार हुए रिश्तेः प्रॉपर्टी के लिए बेेटे ने एक्ट्रेस मां वीणा कपूर को उतारा मौत के घाट, नीलू कोहली बोलीं- मेरा दिल टूट गया

12/10/2022 12:20:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आजकल के रिश्तों में पहले जैसा प्यार कहां। आजकल के अधिकतर रिश्ते प्यार पर नहीं बल्कि पैसों के लालच पर टिके होते हैं। ऐसी उद्धाहरणें सोशल मीडिया, टीवी और न्यूजपेपर्स में आए दिन देखने को मिलती हैं। हाल ही में पैसों और प्रॉपर्टी के लिए मां को सूली चढ़ाने की खबर फिल्म इंडस्ट्री से आई है। रिपोर्ट्स हैं कि वीणा कपूर के बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए उनकी हत्या कर दी। इस चौकाने वाली खबर सुनकर सबके होश उड़ गए हैं। पुलिस ने वीणा के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nilu Kohli (@nilukohli)


दरअसल, विरल भयानी पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक महिला के फोटो के साथ जानकारी दी गई कि एक महिला को प्रॉपर्टी के लिए उसके ही बेटे के द्वारा मौत के घाट उतारने के बाद बॉडी को नदी में फेंक दिया गया है। इसी पोस्ट को एक्ट्रेस नीलू कोहली ने री-पोस्ट करते हुए वीणा कपूर के लिए एक लंबा नोट भी लिखा है।

PunjabKesari


नीलू कोहली ने लिखा, 'वीणा जी आप इससे बेहतर डिजर्व करती थीं। मेरा दिल टूट गया है। आपके लिए ये पोस्ट कर रही हूं, क्या बोलूं? आज शब्दहीन हूं। मुझे उम्मीद है कि इतने सालों के संघर्ष के बाद अब आप शांति से आराम कर रही होंगी।'


74 साल की वीणा कपूर हंसी-खुशी से अपना जीवन बिता रही थीं। हालांकि, बीच में उनका 43 साल का बेटा ही उनकी जान का दुश्मन बन गया।

 

कहा जा रहा है कि करोड़ों रुपये के फ्लैट को लेकर सचिन का उसकी मां वीणा से विवाद चल रहा था। जब वीणा कपूर ने बेटे की बात नहीं मानी, तो उसने मां को मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीणा कपूर की हत्या करने वाले आरोपी बेटे का नाम सचिन कपूर है। पुलिस ने सचिन के साथ घर के नौकर लालू कुमार मंडल को भी गिरफ्तार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News