Naagin 6 : सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं  तेजस्वी प्रकाश, मांग पट्टी...बालों में गजरा सजा यूं सजी ''नागरानी''

2/27/2022 11:42:53 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 15' की विनर और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इन दिनों 'नागिन '6 की शूटिंग में बिजी हैं। आए दिन सेट से तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। वहीं अब एक बार फिर तेजस्वी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय चर्चा का विषय हैं।

तस्वीरों में तेजस्वी का दुल्हन अवतार देखने को मिल रहा है। दरअसल, नागिन 6 में नागरानी की ऐंट्री होने वाली है। ये नागरानी कोई और नहीं बल्कि तेजस्वी प्रकाश हैं।

ये लुक भी नागरानी के लिए ही तेजस्वी ने कैरी किया है। लुक की बात करें तो तेजस्वी सुर्ख लाल लहंगे में बला की खूबसूरत दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, मांग टीका, लिपस्टिक तेजस्वी के दुल्हन बने लुक को चार-चांद लगा रहा है।

हेयरस्टाइल की बात करें तो तेजस्वी ने बालों का बन बनाकर उस पर गजरा लगाया है। तेजस्वी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

शो की बात करें तो नागिन 6 में अब तक दर्शकों ने देखा कि ऋषभ गुजराल (सिंबा नागपाल) के छोटे भाई रोहित ने रिया से शादी तोड़ दी है और वह प्रथा (तेजस्वी प्रकाश) से शादी करना चाहता है।


 

Content Writer

Smita Sharma