अंधेरी राजा के दर्शन करने पंडाल पहुंची शुभांगी, मूषक के कान में 'भाभी जी' ने यूं मांगी मन्नत

9/10/2019 5:53:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। 'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी का रोल ज्यादातर लोगों को पसंद है। अंगूरी भाभी की अदाएं और अपने पति मनमोहन तिवारी के साथ उनके डायलॉग्स, उनकी इंग्लिश और पड़ोसी विभूति नारायण के साथ उनकी गुफ्तगू, ये सबकुछ लोग बड़े चाव से देखते हैं। एक्ट्रेस आज अँधेरी के राजा के दर्शन करने पहुंची, जहां कैमरमैन्स ने उनकी तस्वीरें ली। उन्होंने यलो कलर का ट्रेडिशनल सूट पहना हुआ था। देखिए तस्वीरें-


एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के शो को छोड़ने के बाद शुभांगी अत्रे को लिया गया था, उन्होंने तुरंत ही अंगूरी भाभी के कैरेक्टर को पकड़ा और अपनी एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बना दिया। शो में काम करते हुए उन्हें 3 साल हो गए हैं और दर्शक उनके रोल और एक्टिंग को खूब पसंद कर रहे हैं.

Smita Sharma