मोनोकनी में शमा सिकंदर का बोल्ड लुक, बीच किनारे दिखाईं दिलकश अदाएं

1/6/2020 1:41:06 PM

मुंबई: एक्ट्रेस शमा सिकंदर बाॅलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है। शमा की ये तस्वीरें उनके अमेरिका के वेकेशन के दौरान की हैं।

शमा ने अपने परिवार के साथ अमेरिका के फ्लोरिडा में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। सामने आईं तस्वीरों में शमा बीच पर बिकिनी अवतार में नजर आई हैं।

ग्रे कलर की मोनोकनी में शमा टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। शमा का ये अवतार देख आपके पसीने छूट जाएंगे।

काम की बात करें तो शमा बीते साल फिल्म बाईपास रोड में नजर आईं थीं। इसके उन्होंने एक माॅडल का किरदार निभाया था। फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। 

Smita Sharma