सीरत की फिल्म का ट्रेलर रीलिज, एक्ट्रेस का दिखा बॉल्ड अंदाज

11/19/2022 4:00:40 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  तेलगू एक्ट्रेस सीरत कपूर पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बनी हुई हैं|  एक्ट्रेस अपनी प्रतिभा, ईमानदारी, सादगी और आकर्षण से अपने दर्शकों का दिल जीतती आई है। उनके फैंस लंबे समय से बॉलीवुड डेब्यू का इंतेजार कर रहे थे| फैंस का इंतजार आखिरकार अब खत्म हुआ| सीरत क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मारीच’ के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है | इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया हैं|

ट्रेलर में दिखा सीरत कपूर का बोल्ड अवतार                                                                                                इंटरनेट पर तहलका मचाने वाले 'हैटमैन' के लीक हुए वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहने के बाद  निर्माताओं ने आखिरकार सीरत कपूर स्टारर मर्डर मिस्ट्री 'मारीच' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर को समीक्षकों और दर्शकों से प्यार, समर्थन और सराहना मिली है। ध्रुव लाठर द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में सीरत कपूर, तुषार कपूर और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओ में हैं। यह फिल्म  ट्विस्ट और टर्न से भरी एक मनोरंजक कहानी है, जिसने पहले दिन से ही दर्शकों की रुचि को बढ़ा दिया है। फिल्म एक पुलिस वाले और एक हत्यारे के ऊपर बनी है। बता दें कि फिल्म में सीरत बोल्ड बदमाश मॉडल की भूमिका निभा रही है| एक्ट्रेस ने अपने दर्शकों को इस अवतार से चौंका दिया हैं| ट्रेलर में सीरत का यह बोल्ड रूप देख उनके फैंस फिल्म देखने के लिए बेसब्र हो गए है।

लॉन्च में बेहद खूबसूरत नजर आई सीरत                                                                                                       वहीं फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की बात करें तो वहां भी सीरत अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बनाने में बिल्कुल नही चूकी| लॉन्च इवेंट पर सीरत ने रफल डिटेलिंग के साथ बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी थी| एक्ट्रेस ने इस लुक को स्टेटमेंट इयरिंग्स और हाई क्रिस-क्रॉस हील्स से एक्सेसराइज किया| जिसको देख उनके फैंस फिदा हुए बिना नहीं रह पाए| ओवरऑल लुक में सीरत काफी स्टाइलिश नजर आई|

अपने सफर को सीरत ने बताया रोमांचक                                                                                                          बॉलीवुड डेब्यू और पहली बार गे किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए सीरत ने कहा, "फाइनली यह दिन आ गया है, मैं फिल्म और अपने किरदार के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखकर रोमांचित हूं। ईमानदारी से कहूं तो ट्रेलर बड़े पैमाने पर है। सभी कलाकारों और क्रू की कड़ी मेहनत और प्रयासों को जीवंत कर दिया है, और यह वास्तव में उत्सव का क्षण है। मुझे अपनी यात्रा शुरू करने के लिए इससे बेहतर टीम नहीं मिल सकती थी। मुझे आशा है कि मेरे प्रशंसक और दर्शकों को हमारी फिल्म ‘मारीच’ को खूब पसंद आएगी ।"

फिल्म का ट्रेलर तो फैंस का काफी पसंद आया है लेकिन अब ेदेखना होगा कि पूरी फिल्म लोगों को कितनी पसंद आएगी| 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Deepender Thakur


Recommended News

Related News