Bigg Boss: ''पंजाब की कैटरीना कैफ'' के सपोर्ट में उतरीं टीवी एक्ट्रेस सरगुन, कहा-''पंजाबियां दा नाम रोशन कर दीता''
2/8/2020 11:18:30 AM
मुंबई: 'बिग बाॅस 13' टीआरपी के कारण बीते सभी सफल सीजन में से एक रहा है। इस सीजन को लोगों ने इतना पसंद किया जिसकी वजह से मेकर्स को यह शो एक महीने की लिए बढ़ाना पड़ा। वहीं अब शो की फिनाले नजदीक आ गया है। इस समय घर में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, असीम रियाज, रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा और आरती सिंह समेत 7 कंटेस्टेंट्स घर में मौजूद हैं।
जहां सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और रश्मि देसाई ने फिनाले में जगह बना ली है। वहीं आरती सिंह, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा इस बार घर से बेघर होने के लिए नाॅमिनेटिड हैं। आम लोगों से लेकर टीवी सेलेब्स और बी-टाउन स्टार भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का सपोर्ट कर रहे हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने पंजाब की कटरीना कैफ यानि शहनाज गिल का सपोर्ट सोशल मीडिया पर किया है। बता दें कि सरगुन और शहनाज दोनों ही पंजाबी इंडस्ट्री में लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। सरगुन ने इंस्टा पर शहनाज संग तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा-'लव यू पंजाब दी कुड़ी। पंजाबियां दा नाम रोशन कर दीता #स्टॉपजजिंगसना।'
इसके अलावा सरगुन से जब एक इंटरव्यू में इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा वह शहनाज को काफी पसंद करती हैं। सरगुन ने कहा कि शहनाज को उनकी और रवि की पहली प्रोडक्शन फिल्म में कास्ट किया था। सरगुन ने कहा कि जह शहनाज ने बिग बाॅस में जाने से पहले उन्हें मैसेज किया था। इस पर उन्होंने शहनाज को कहा था कि तू जा वहां... तू बिग बाॅस के लिए ही बनी है।
तू इस शो से जल्दी बाहर नहीं आएगी। सरगुन ने आगे कहा कि शहनाज रियल में ऐसी ही है जो शो में दिख रही है। उसके दिल में जो होता है वह उसकी जुबान पर भी होता है। बता दें कि सुरभि ज्योति, माही विज, मनु पंजाबी, सना खान, और टीवी के कई सेलेब्स खुलेआम शहनाज का सपोर्ट कर रहे हैं
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सरगुन मेहता ने जी टीवी के 12/24 करोल बाग से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब वह कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।