डेडली वायरस कोरोना की चपेट में आईं बंगाली एक्ट्रेस प्रियंका भट्टाचार्जी, तबीयत बिगड़ने के बाद हाॅस्पिटल में भर्ती

5/17/2021 2:58:47 PM

मुंबई: देश में बीते 25 दिनों में चाहे कोरोना के मामलों में कमी आई है पर इस वायरस का  खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं हैं। वहीं बाॅलीवुड से भी इस वायरस की चपेट में आने वाले स्टार्स की गिनती बढ़ती ही जा रही है। अब खबर सामने आई है कि बंगाली इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका भट्टाचार्जी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

PunjabKesari

उन्हें दो दिन पहले एडमिट करवाया गया था। प्रियंका ने भी अस्पताल से एक सेल्फी शेयर की है। सेल्फी में प्रियंका मुस्कुरा रही हैं और थंब्स अप कर रही हैं। वहीं प्रियंका के हाथ में ड्रिप लगी दिख रही है।

PunjabKesari

कैप्शन में प्रियंका ने लिखा-'फाइटिंग स्ट्रॉन्ग, मजबूती के साथ वापसी होगी... प्रार्थना करते रहें।' फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और प्रियंका के जल्द से जल्द सही होने की कामना कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka bhattacharjee (@priyankabhattacharjeebubly)

 15 मई को बुखार के चलते एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। खैर अब एक्ट्रेस की हालात ठीक है। प्रियंका के अस्पताल में एडमिट होने की खबर से फैंस हैरान रह गए थे, चूंकि कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन बनाया था और सब ठीक था, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर उनके मां- बाप ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News