दीया और बाती हम की एक्ट्रेस ने ब्वायफ्रैंड के साथ रचाई शादी,देखें तस्वीरें

12/13/2017 11:10:04 AM

मुंबई: टीवी शो दीया और बाती हम (Diya Aur Baati Hum) की एक्ट्रेस पूजा सिंह भी शादी के बंधन में बंध गई हैं। कर ली है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड कपिल छत्तानी के साथ सात फेरे लिए। हाल ही में पूजा ने अपने सोशल मीडिया पर मेहंदी, हल्दी के और शादी सेरेमनी की फोटोज पोस्ट कर ये जानकारी दी। फोटोज में वे यैलो कलर की साड़ी पहने हल्दी लगवाती और फिर महरून कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। 

बता दें कि पूजा, कपिल 8 साल से डेट कर रहे थे।  दोनों की मुलाकात एक क्लोज फ्रेंड के जरिए पुणे में हुई थी।  पहली मुलाकात में इस कपल को प्यार हो गया और लंबी डेटिंग के बाद उन्होंने शादी भी कर ली। 
 
बता दें, कपिल बाय प्रोफेशन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और टोरंटो में काम करते हैं।

 
पूजा को आखिरी बार टीवी शो 'दिल से दिल तक' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

 पूजा अबतक 'आसमा से आगे', 'आज की हाउसवाइफ है- सब जानती है' जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं।
 

Konika