पायल घोष की राजनीति में एंट्री: ज्वाइन की रामदास अठावले की RPI,अनुराग पर लगाया था #Metoo का आरोप

10/26/2020 2:57:47 PM

मुंबई: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष अपने वकील के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल हो गई हैं।

उन्हें आरपीआई की महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल।

बता दें कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर मी टू का आरोप लगाया था। इस सिलसिले में उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया है। हालांकि कश्यप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने पायल घोष का मी टू मामले में समर्थन किया था। इतना ही नहीं उन्होंने घोष के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की थी। जहां पायल ने अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की थी।

Smita Sharma