#metoo: कास्टिंग काउच का शिकार हुईं ये Actress, रोल के बदले हुई थी ये गंदी डिमांड

10/18/2017 11:35:21 PM

मुंबईः अॉस्‍कर अवॉर्ड जीतने वाली पहली मूक एक्‍ट्रैस मार्ली माटलिन ने भी अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना का खुलासा किया है। मार्ली हाल ही में बॉलीवुड एक्‍ट्रैस प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकन टीवी शो 'क्‍वांटिको 3' से भी जुड़ी है। वह इस शो के इस नए सीजन में प्रियंका के साथ नजर आएंगी। मार्ली ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं 14 साल की थी और वह 36 साल का था। मैं गूंगी हो सकती हूं, लेकिन चुप्‍पी वह आखिरी चीज होगी जो आप मेरी तरफ से सुन पाएंगे।

 

बता दें कि मार्ली को उनकी पहली फिल्‍म 'चिल्‍ड्रन ऑफ ए लेसर गॉड' के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रैस का ऑस्‍कर पुरस्‍कार दिया गया। महज 21 साल की उम्र में ऑस्‍कर पुरस्‍कार जीतने वाली वह पहली एक्‍ट्रैस भी हैं।

मार्ली ने अपनी यह कहानी #MeToo हैशटैग के साथ शेयर की है। बता दें कि हॉलीवुड एक्‍ट्रैस एलिसा मिलानो के #MeToo अभियान के तहत दुनियाभर की महिलाएं अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा कर रही हैं। इस कैंपेन को भारत समेत दुनिया भर में जबरदस्‍त समर्थन मिल रहा है और सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि कई पुरुष भी महिलाओं के साथ होने वाली यौन घटनाओं का विरोध कर रहे हैं।

 

हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन पर यौन शोषण के लगे आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर Me Too कैंपेन चल रहा है, जिसमें दुनियाभर से यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं Me Too लिखकर अपना अनुभव साझा कर रही है।