कोकणा सेन और रणवीर शौरी ने कोर्ट में तलाक के लिए दी अर्जी, शादी से पहले ही हो गई थी प्रेंग्नेंट

2/27/2020 7:24:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पांच सालों तक शादी के बंधन में रहने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा अलग होने जा रहे है। तलाक के लिए दोनों ने रजामंदी से अर्जी भी दे दी है। दोनों ही कलाकार 2015 के बाद से ही अलग रह रहे है। दोनों का एक 6 साल का बेटा हरुन भी है, जिसकी जिम्मेदारी दोनों मिलकर उठा रहे है।  

यहां बता दें कि रणवीर और कोंकणा ने 'ट्रेफिक सिग्नल', 'मिक्स्ड डबल' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। इन फिल्मों में साथ काम करने के दौरान ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर दोनों ने 2010 में शादी कर ली थी।

खबरों के अनुसार, रणवीर और कोंकणा ने अपनी शादी को बचाने की कोशिश भी की। इसके लिए दोनों ने कॉउंसलिंग की मदद भी ली, परन्तु दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं हुआ। तलाक की अर्जी पर जल्द ही सुनवाई भी हो सकती है। तलाक के बाद भी दोनों मिलकर बेटे की जिम्मेदारी उठाएंगे।

उल्लेखनीय है कोंकणा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी, वही शादी टूटने की वजह रणवीर ने खुद को बताया है। हालांकि, इस बारे में दोनों ने कभी मीडिया के सामने खुलकर कोई बात नहीं कही है। 

Edited By

Vikas Sharma