रिया चक्रवर्ती पर काम्या का तंज, हाथ जोड़कर CBI की मांग करने वाली आज झूठ बोल रही हैं'

8/20/2020 12:31:56 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में  सुप्रीम कोर्टने सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के आर्टिकल 142 (Article 142) का इस्तेमाल करते हुए यह फैसला सुनाया है। इस फैसले के बाद सुशांत के चाहने वालों से लेकर कई बाॅलीवुड और टीवी स्टार्स ने इसका समर्थन किया। वहीं इस फैसले के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की भी मुश्किलें बढ़ गईं।

इसी बीच टीवी इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस  काम्या पंजाबी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लेकर एक ट्वीट किया।

इस ट्वीट में उन्होंने रिया की जमकर क्लास लगाते हुए लिखा- 'वह महिला जो सुशांत सिंह राजपूत से बेहद प्यार करती थी, जिसने सीबीआई जांच की मांग की थी, वह भी हाथ जोड़कर, आज वही झूठ बोल रही है। मैं उन्हें किसी भी सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर फॉलो नहीं कर रही हूं और न ही आगे करूंगी। #JusticeForSSR'

 सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी काम्या पंजाबी ने   ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा- 'बुराई की हुई ये पहली हार, बोलो गणपति बप्पा मोरया, सच जीतेगा।' काम्या पंजाबी के अलावा शिल्पा शेट्टी, कंगना रनौ, अध्ययन सुमन, शेखर सुमन, शक्ति कपूर,अनुपम खेर, अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स ने सुशांत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर खुशी जताई थी।

Smita Sharma