रोड एक्सीडेंट में मशहूर एक्ट्रेस कल्याणी का निधन, घर जाते वक्त डंपर व्हीकल ने मारी टक्कर

11/13/2022 2:22:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव का कल रात (12/11/2022) एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। कथित तौर पर एक्ट्रेस को कोल्हापुर रोड पर एक डंपर वाहन ने टक्कर मार दी, जब वह अपना रेस्टोरेंट बंद करके अपने घर जा रही थी। 
कल्याणी का रेस्टोरेंट हलोंदी सांगली फाटा में स्थित है और दुर्घटना रेस्टोरेंट के आस पास हुई है।

PunjabKesari


कल्याणी ने कुछ दिन पहले ही कोल्हापुर में रेस्टोरेंट खोला था और रोज रेस्टोरेंट में मेहमानों को हैंडल करती थी। कल्याणी अपना बिजनेस और शूटिंग दोनों ही संभालती थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sweet Kalyani Kurale Jadhav (@krsweet333)


काम की बात करें तो कल्याणी कुराले जाधव को आखिरी बार शो 'दखंचा राजा ज्योतिबा' और 'तुझ जीव रंगला' में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में भी अहम भूमिकाएं निभाईं थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News