हॉट लुक में दिखी ''ससुराल सिमर..'' की एक्ट्रैस, शेयर कीं बिकिनी फोटोज

9/21/2017 11:53:05 AM

मुंबई: टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में अपनी सिंपल लुक के लिए जानी जाने वाली  ज्योत्सना चंलेडा इन दिनों अपने न्यू बिकिनी लुक को लेकर सुर्खियों हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वह पूल से बाहर आते हुए बिकिनी में टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करतीं काफी गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं। 

बता दें कि ज्योत्सना अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर पति नितेश सिंह के साथ लवी-डवी फोटोज शेयर करती रहती हैं। कुछ टाइम पहले ही ये कपल वेकेशन पर गया था जहां से उन्होंने हैंडल पर कई सारी लिप-लॉक और लवी-डवी मूमेंट की फोटोज शेयर की थीं।

 

ज्योत्सना की शादी को 2 से ज्यादा का टाइम हो चुका है। उन्होंने 2015 में टीवी शोज डायरेक्टर नितेश सिंह से शादी की थी। बता दें, वो 'ससुराल सिमर का' के अलावा 'क्राइम पेट्रोल'(2014), 'मिसेस कौशिक की पांच बहुएं'(2012), 'जोधा अकबर'(2015), 'संतोषी मां'(2016) जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं।