मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस जयंती का निधन, 76 की उम्र में ली अंतिम सांस

7/26/2021 12:25:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस जयंती अब इस दुनिया में नहीं रही। आज सोमवार 76 की उम्र में उनका निधन हो गया है। उनके निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। 

PunjabKesari


जयंती के निधन की जानकारी उनके बेटे कृष्णा कुमार ने दी है। उन्होंने कहा- वह बीमारियों से उबर रही थी, लेकिन आज उन्होंने अपनी नींद के दौरान जिंदगी की अंतिम सांस ली।


अंग्रेजी साइट से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि वह लॉकडाउन के दौरान हम्पी में फंसी हुई थी और समय का उपयोग प्रकृति और परिवेश में कर रही थीं और वायरल वीडियो कॉल के माध्यम से अपने साथियों के साथ समय बिताने के लिए भी समय निकाल रही थीं।


बता दें, जयंती कन्नड़ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रह चुकी हैं। उन्होंने कन्नड़ के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम सहित कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। वह सात बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुकी थीं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News