परिवार के साथ मदीना पहुंचीं जन्नत जुबैर, हिजाब पहने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

1/18/2024 12:48:48 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर इन दिनों परिवार संग मदीना में हैं। यहां से एक्ट्रेस ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। जन्नत जुबैर मदीना के मस्जिद में इबादत करती नजर आईं। उन्होंने अपने परिवार के साथ इस पवित्र स्थल पर कीमती समय बिताया। हिजाब पहने  जन्नत जुबैर बेहद ही प्यारी लग रही हैं। 


जन्नत जुबैर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आई थीं।

 

शो में जन्नत जुबैर सबसे छोटी कंटेस्टेंट थीं लेकिन साथ ही बहुत मजबूत भी थीं।इसके अलावा जन्नत जुबैर ने फिल्म 'कुल्चे छोले' से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर लिया है।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma