फेमस एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी हुई कोविड-19 का शिकार, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

9/13/2020 8:30:48 AM

मुंबई: कोरोना वायरस तेजी से भारत में पैर पसार रहा है। वहीं रोजाना कई कोई ना कोई बॉलीवुड या फिर टीवी स्टार इसका शिकार हो रहा है। बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी भी कोरोना से संक्रमित हो गई है। 59 साल की हिमानी शिवपुरी को मुंबई के होली स्पीरिट हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस मे दी है कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं।

उन्होंने लिखा- 'गुड मॉर्निंग मैं आपको यह सूचित करना चाहती हूं कि मेरा कोरोना वायरस का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। कोई भी व्यक्ति जो मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद का टेस्ट करा लें।'लक्षण नजर आने के बाद शुक्रवार के दिन हिमानी ने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया और आज सुबह टेस्ट का नतीजा आने के बाद वो अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल हो गई।

हिमानी शिवपुरी इन दिनों टीवी सीरियल 'हप्पू की उल्टन पुल्टन' में एक अहम किरदार में नजर आ रही हैं। इसमें वो दारोगा हप्पू सिंह की मां का किरदार निभा रही हैं।
हिमानी शिवपुरी कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।  'हमराही', 'हसरतें', 'कसौटी जिंदगी की', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे शोज में वो नजर आईं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

उन्होंने  'हम आपके हैं कौन', 'राजा', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'परदेस' और 'कुछ कुछ होता है', 'दीवाना मस्ताना', 'कभी खुशी कभी गम' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी फिल्मों में काम किया है।
 

Smita Sharma