स्टोरी लीक करने के आरोप में एक्ट्रेस को किया शो से बाहर, अब बता डाले शो के डर्टी सीक्रेट्स

6/7/2018 12:52:19 PM

लंदन: हॉलीवुड मॉडल बेथ मोर्गन रियलिटी शो 'लव आईलैंड 2018' में नजर आई थी। खबरों की मानें तो लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो 'कोरोनेशन स्ट्रीट' की स्टोरी लाइन ट्विटर पर लीक करने के कारण बेथ को धक्के मारकर उनके शो से निकाला गया था।

 

 

हालांकि बेथ कहती हैं कि उन्होंने कोई भी स्टोरीलाइन लीक नहीं की। शो के प्रोड्यूसर्स का कहना था कि बेथ ने शो में अपने लुक जो फोटोज ऑनलाइन पोस्ट की थी, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने फैंस को पहले ही हिंट दे दिया था। 

 


एक एजेंसी के जरिए बेथ को लव आइलैंड का ऑफर मिला था। बेथ अब जल्द ही टीवी पर बतौर एक्ट्रेस भी वापसी करेंगी। 22 वर्षीय ग्लैमर मॉडल बेथ हो सकता है कि बीबीसी ड्रामा ऐज बिफोर ब्यूटी में दिखाई दें।

 

 

 

बेशक बेथ का इंस्टाग्राम पेज वैरीफाइड नहीं है लेकिन उनके हॉट फोटोज के दीवानों की कमी नहीं हैं। बेथ ने इंस्टा पर बहुत ही कम तस्वीरें पोस्ट की हुईं लेकिन जितनी भी की हैं सभी एक से बढ़कर एक है। 

 

 

 

 


 

Punjab Kesari