नहीं रहीं एक्ट्रेस फर्रुख जाफर, अमिताभ के साथ ''गुलाबो सिताबो'' में किया था काम

10/16/2021 10:20:24 AM

मुंबई. बॉलीवुड से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस फर्रुख जाफर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। एक्ट्रेस के निधन की खबर उनके नवासे शाज अहमद ने दी है। फर्रुख ने रेखा की  फिल्म 'उमराव जान' और अमिताभ बच्चन की 'गुलाबो सिताबो' में काम किया था।

PunjabKesari
शाज अहमद ने कहा- उनकी नानी का मस्तिष्काघात के चलते आज शाम सात बजे गोमतीनगर के विशेषखंड स्थित आवास पर निधन हो गया। शनिवार को सुबह 10 बजे ऐशबाग स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के चकेसर गांव में जन्मी फर्रुख जाफर ने शुरुआती शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ का रुख किया। उनका विवाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद एसएम जाफर के साथ हुआ था।

PunjabKesari
शाज अहमद ने आगे कहा- नानी ने अपने अभिनय की शुरुआत 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' से की थी। जिसमें उन्होंने रेखा की मां का किरदार निभाया था। इसके अलावा फर्रुख ने 'स्वदेश', 'सुलतान', 'सीक्रेट सुपरस्टार', 'गुलाबो सिताबो' और 'पीपली लाइव' सहित कई फिल्मो में काम किया था। पिछले साल जून में रिलीज हुई फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में उन्होंने फातिमा बेगम का किरदार निभाया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News