फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका, एक्ट्रेस दिव्या चौकसी का निधन, कैंसर बना जान का दुश्मन
7/12/2020 8:08:55 PM
मुंबई. इंडस्ट्री के लिए ये साल बेहद ही काल साबित हो रहा है। आए दिन इंडस्ट्री से कोई न कोई बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में अब इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। एक्ट्रेस दिव्या चौक्से का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या कैंसर से पीड़ित थीं। दिव्या की खास दोस्त निहारिका रायजादा ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर दिव्या के निधन की पुष्टि की है।
दिव्या की दोस्त निहारिका रायजादा ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'दिव्या चौक्सी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। वह एक जीवंत और उत्साही व्यक्तित्व की थी। हम उन्हें मिस करेंगे।'
वहीं दिव्या की कजिन बहन सौम्या ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा- 'मुझे बड़े दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है की मेरी कजिन दिव्या चौक्से का कैंसर की वजह से बहुत छोटी सी उम्र मे आज निधन हो गया है। लंदन से एक्टिंग का कोर्स किया था वो एक बहुत अच्छी मॉडल भी थीं। उन्होने कई सारी फिल्मों और सीरियाल में काम किया। 'सौम्या ने आगे लिखा- 'आज वो हमें यू छोड़ कर चली गायी। ईश्वर उन की आत्मा को शान्ति दें।'
ये था दिव्या का आखिरी ट्वीट
Does anyone knows of misseltow Therepy ? I need it help
— Divvya Chouksey (@divvyachouksey) May 7, 2020
दिव्याय आखिरी ट्वीट 7 मई का था। दिव्या ने लिखा था- क्या कोई misseltow थेरेपी के बारे में जानता है। मुझे मदद की जरूरत है।
भोपाल की रहने वाली दिव्या ने आईएमशी मिस इंडिया यूनिवर्स की भी कंटेस्टेंट रही थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'है अपना दिल तो अवारा' से की थी।