कोविड-19: वेंटिलेटर पर एक्ट्रेस दिव्या भटनागर, बेटी की हालत देख नहीं थमे मां के आसूं, बिलखते हुए दामाद पर लगाए ये आरोप

11/29/2020 10:27:28 AM

मुंबई: इन दिनों पूरे देश में एक बार फिर डेडली वायरस कोरोना का कहर छाया हुआ है। बी-टाउन इंडस्ट्री के कई स्टार्स इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कुछ इस वायरस से जंग हार गए तो वहीं कुछ ने इसे मात दी। वहीं अब हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेमस दिव्या भटनागर की कोविड 19 की चपेट में आईं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि उनकी हालत काफी गंभीर हो गई है। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो चुका है। खबरें हैं कि को वेंटीलेटर पर रखा गया है। 

PunjabKesari

वहीं दिव्या की मां दिल्ली से मुंबई के गोरेगांव स्थित SRV अस्पताल पहुंच चुकी हैं। बेटी की गंभीर हालत देख उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए दिव्या की मां ने उनके पति गगन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

PunjabKesari

न्यूज चैनल के बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया है। दिव्या की मां ने कहा- 'दिव्या को बीते छह दिनों से बुखार था। उसे बहुत परेशान हो रही थी। मैं दिल्ली से आई और घर पर oximeter लेकर आई। हमने ऑक्सीजन लेवल चेक किया तो वो 71 तक गिर चुका था। वो अभी वेंटिलेटर पर है, उसका ऑक्सीजन लेवल अभी 84 है और उसकी हालत काफी गंभीर है। अभी रिपोर्ट आई हैं और वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।'

PunjabKesari

दिव्या की मां से जब दिव्या के पति गगन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'आपको किसी ने कुछ भी बताया हो, अब सच बोलने का वक्त आ गया है। उसका पति फ्रॉड था। उसने दिव्या को छोड़ दिया और कुछ वक्त के लिए भी आगे नहीं आया। उसने हमें बिना बताए शादी की थी। मैं भौंचक्की रह गई ये जानकर कि वो ओशीवारा में एक छोटी सी जगह में रह रही थी। इससे पहले वो मीरा रोड में एक बड़े से घर में रह रही थी। उसके साथ काफी कुछ हुआ है।'

PunjabKesari

बता दें कि दिव्या ने साल 2019 में लाॅन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गगन के साथ शादी रचाई है। गगन और दिव्या 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दिव्या के हसबैंड गगन इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ही हैं। वह प्रोडक्शन हाउस में काम करते हैं। वहीं दिव्या कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। दिव्या ये रिश्ता क्या कहलाता है, जीत गई तो पिया मोरे, संस्कार जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News