फ्लोरल क्रॉप टॉप में मस्त दिखी दिशा पटानी, रेस्टोरेंट के बाहर यूं दिए फोटोग्राफर्स को पोज

10/12/2019 11:56:14 AM

बॉलीवुड तडका टीम. एक्ट्रेस दिशा पटानी हमेशा अपने बोल्ड स्टाइल के कारण अन्य एक्ट्रेसेस को मात देती दिखाई पड़ती है। दिशा पटानी के सोशल मीडिया फैंस की लिस्ट भी बहुत लंबी है।

उनके लाखों फैंस ने एक्ट्रेस को 'नेशनल क्रश ऑफ इंडिया' नाम का टाइटल दिया है। एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर दिशा पटानी उनके फ्रैंड्स के साथ रेस्टोरेंट और इंवेट्स में स्पॉट होते देखा जाता है।

 

हाल ही में दिशा की रेस्टोरेंट के बाहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।  

हाल ही में 'बागी 2' एक्ट्रेस को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट होते देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं।

लुक की बात करें तो, एक्ट्रेस ने येलो एंड ग्रीन फ्लोरल क्रॉप टॉप और लूज रिप्ड डेनिम के साथ व्हाइट शूज पेयर किए हुए हैं। एक हाथ में जैकेट कैरी की हुई है। 

 

लुक को कम्पलीट करते हुए दिशा ओपन हेयर्स में काफी एट्रेक्टिव लग रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज भी दिए। 

काम की बात करें तो दिशा इन दिनों फिल्म मलंग की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ कुणाल खेमू, अनिल कपूर और अदित्य रॉय कपूर अहम किरदार में शामिल हैं और यह फिल्म अगले साल वेलेंटाइन डे पर रिलीज  होगी।

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma