कोरोना की चपेट में आईं वरुण धवन की एक्ट्रेस, सरकारी हाॅस्पिटल में भर्ती होने से किया इंकार, एंबुलेंस से भी की भागने की कोशिश

1/6/2021 9:19:48 AM

मुंबई: कोरोना वायरस का कहर अब भी जारी है। इस वायरस को भारत में आए लगभग 1 साल होने जा रहा है। लेकिन इसके मामले अब भी लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस बनिता संधू कोरोना की चपेट में हैं। खबरें हैं कि बनिता संधू को कोलकाता के एक सरकारी हाॅस्पिटल ले जाया गया था, जहां उन्होंने भर्ती होने से साफ इंकार कर दिया था और एंबुलेंस से भी नहीं उतर रहीं थीं।

इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने एंबुलेंस से भागने की कोशिश भी की थी। उनकी यह नौटंकी करीब 4 घंटे तक चली थी। इसके बाद अस्पताल प्रसासन ने राज्य सचिवालय और स्वास्थ्य विभाग को इस बात की सूचना दी। इसके अलावा ब्रिटिश हाईकमीशन को भी इस बारे में सूचित किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस प्रशासन को भी पहुंचना पड़ा। पुलिस की मदद से बनिता को एक प्राइवेट हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि बनिता संधु कोलकाता में फिल्म 'कविता एंड टेरेसा' की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने सोमवार को अपना कोविड-19 टेस्ट कराया था जो कि पॉजिटिव आया। 

 

20 दिसंबर को आईं थी कोलकाता 

बनिता संधू 20 दिसंबर को कोलकाता आई थीं। उन्होंने उसी फ्लाइट में सफर किया था, जिसमें म्यूटेंट कोरोना वायरस से संक्रमित यूथ ने ट्रैवल किया था। जिस वजह से शक है कि कहीं वह भी नए स्ट्रेन से संक्रमित तो नहीं हैं।हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि वे कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित हैं या नहीं।

काम की बात करें तो  बनीता ने फिल्म 'अक्टूबर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ वरुण धवन थे। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह फिल्म 'कविता एंड टेरेसा' की शूटिंग कर रही हैं। 'कविता एंड टेरेसा' स्विस-इंडियन फिल्म मेकर कमल मुसले के निर्देशन में बन रही है। यह फिल्म मदर टेरेसा के जीवन से इंसपायर्ड है। इसके अलावा बनिता शूजित सिरकार की अपकमिंग फिल्म 'सरदार उधम सिंह' में भी नजर आएंगी। 

Smita Sharma