8 सालों में इतनी बदल गई है अक्षरा की अॉनसक्रीन बेटी, अब दिखती है ऐसी

10/1/2017 3:46:52 PM

मुंबई: चाइल्ड आर्टिस्ट अशनूर कौर ने 'झांसी की रानी' से एक्टिंग डेब्यू किया था। शो में उन्होंने प्राची नाम का कैरेक्टर प्ले किया था।

उस दौरान उनकी उम्र महज 5 साल थी। अब अशनूर 13 साल की हो गई है। 8 सालों में उनका लुक काफी बदल चुका हैं।

नो डाउट वे पहले की ही तरह अभी भी काफी क्यूट हैं लेकिन इसके साथ वो पहले से काफी स्टाइलिश भी हो गई हैं।

बता दें कि टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अशनूर को काफी पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने शो में अक्षरा और नैतिक की बेटी का रोल प्ले किया था। करीब 1 साल तक शो में एक्टिव रहने के बाद अशनूर ने शो छोड़ दिया।

आखिरी बार उन्हें टीवी शो 'कोई लौट के आया है' में देखा गया था। 3 मई 2004 को जन्मी अशनूर कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।  

वो अक्सर अपने लेटेस्ट फोटोज यहां पोस्ट करती हैं। 13 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर उनके करीब 7 लाख फॉलोवर्स हैं।