अब कोरोना की चपेट में आई ''कुमकुम भाग्य'' फेम एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत, घर पर हुईं क्वारंटाइन

5/1/2021 3:56:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों का ग्राफ आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब तक ये कई फेमस सेलिब्रेटीज को अपनी चपेट में ले चुका है। हाल ही में टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।


अश्लेषा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने डॉक्टर्स के निर्देशों का पालन करते हुए खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। कृपया सभी लोग अपना ध्यान रखिए और सुरक्षित रखिए। सबसे जरूरी खुद को शांत रखिए। सभी के लिए प्रार्थना और ताकत। आपके प्यार और साथ के लिए शुक्रिया।' इसके साथ ही अश्लेषा ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर दिखाई दे रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝑨𝒔𝒉𝒍𝒆𝒔𝒉𝒂 🧿🌍❤️😈 (@ashleshasavant)

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


काम की बात करें तो अश्लेषा सावंत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' से की थी। इसके बाद वह 'सात फेरे', 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा' जैसे शोज में नजर आईं। जिसमें उनके किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया।

 

Content Writer

suman prajapati