अहमदाबाद की इस लड़की से इश्क फरमा रहा है अर्चना पूरन सिंह का बेटा, देखें तस्वीरें

8/29/2019 11:44:55 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाली एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह का बेटा अहमदाबाद की एक लड़की डेट कर रहा है। इस बात की पुष्टि उनके छोटे बेटे आयुष्मान की इंस्टाग्राम फोटोज कर रही हैं। अर्चना पूरन सिंह इन दिनों राजनेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की जगह कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं। अर्चना के दो बेटे हैं  आर्यमान और आयुषमान। आइए, एक नजर डालते हैं आयुष्मान और उनकी दोस्त की कुछ तस्वीरों पर...



अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान इन दिनों यूएसए में पढ़ाई कर रहे हैं और वह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।  

जिस लड़की के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी रोमांटिक है। यह लड़की अहमदाबाद से ताल्लुख रखती है। अपनी लेडी लव के लिए आयुष्मान ने कुछ क्यूट कैप्शन भी दिए हैं।  


रिपोर्ट के मुताबिक, लड़का और लड़की दोनों ही  यूएसए के कॉलेज में साथ पढ़ाई करते हैं। इन दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नज़र डाले तो  आयुष्मान और उनकी प्रेमिका जयना की कुछ तस्वीरें मिलेंगी।   


कहा जा रहा है कि मां अर्चना और पिता परमीत, अपने बेटे के रिश्ते के बारे में जानते हैं और वे इससे खुश हैं।  मां और पिता दोनों ही सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरों पर अपनी स्वीकृति देने में संकोच नहीं करते हैं। वे उनकी तस्वीरों पर मीठे कमेंट करते नजर आते हैं।  

Smita Sharma