लंबा चौड़ा घूंघट निकाल बोट से एंट्री..कश्मीर की हसीन वादियां..अलादीन फेम अनिला की ड्रीम वेडिंग, लाल जोड़े में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

7/15/2022 10:56:41 AM

मुंबई: 'अलादीन नाम तो सुना होगा' फेम एक्ट्रेस अनिला खरबंदा रियल लाइफ दुल्हनिया बन गई हैं। अनिला खरबंदा ने 8 जुलाई 2022 को मंगतेर और एक्टर प्रतीक गर्ग संग शादी रचाई। कपल ने कश्मीर की हसीन वादियों में सात फेरे लिए। अब इनकी वेडिंग तस्वीरें सामने आईं है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अनिला के वेडिंग आउटफिट की बात करें तो वह रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने एक दुपट्टे को अपने सिर पर पिनअप किया था, जो उन्हें पारंपरिक लुक दे रहा था।

लाल चूड़ा, मेहंदी लगे हाथ, नथ, मांग पट्टी दुल्हन बनी अनिला के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं उनके दूल्हे राजा प्रतीक गर्ग पिंक शेरवानी में राजकुमार जैसे लग रहे थे।

अनिला ने समंदर के बीचो बीच लंबा चौड़ा घूंघट निकाल बोट से एंट्री ली।  कपल की  शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो अनिला खरबंदा 'अलादीन नाम तो सुना होगा', 'एक अनोखी रक्षक नागकन्या', 'विघ्नहर्ता गणेश' जैसे कई फेमस टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। अनिला को आखिरी बार टीवी शो 'एक अनोखी रक्षक नागकन्या' में देखा गया था।

 

 

Content Writer

Smita Sharma